Saturday, May 16, 2020

।।रेत, रूह औऱ सुकून।।

Writer & Director कहानीबाज Rajnish BaBa Mehta 

रेतीली जमीन की गरमाहट सांसों को जगा गई 
एक पल लिए क्या रूकाजिंदगी सबक सिखा गई  
कभी समंदर की गवाही देती ,ये  रेत अफ़सानों में समा गई
छूटे लम्हों की लकीरों पर, ना जाने क्यों अधूरी दास्तान छोड़ गई।।

बनाकर उसने मेरे संग रेत का महल
जाने क्यों बारिशों को खबर कर गई।।
मैं तपती रेत पर बिखरता रहा 
वो ना जाने क्यों सागर की बूदों में समा गई।

अब तो रेत की टीले सी है ज़िंदगी 
जो वक्त की आंधी, ज़र्रा-जर्रा उड़ा गई।
आखिरी बार मिली, कुछ खास रेतीली रिश्तों के दरम्यां 
जो अतीत की लिहाज़ में अपना ही अक्स छुपा गई।।

भरोसों के भंवर में किस्मत रेत सी, कुछ यूं ही फिसलती चली गई
जब तक उसने जीने का मतलब समझाया, जिंदगी ही निकल गई।
सोचता हूं सुलगती रेत पर नरम हाथों सें, दरिया--इश्क लिख दूं 
मगर बदकिस्मती रेत की, अब तो रूह से सुकून ही निकल गई। 

कहानीबाज & कातिब 
रजनीश बाबा मेहता 

Saturday, May 2, 2020

महाभारत खत्म होने के बाद ।

Writer & Director कहानीबाज Rajnish BaBa Mehta

महाभारत खत्म हो गया था।

पांडव हस्तिनापुर लौट रहे थे।
सब कौरवों का पता पूछ रहे थे।
केवल कृष्ण सर झुकाए हैं
औऱ
पांडव विजेताओं की तरह चल रहे हैं।
.

सिर्फ भीष्म अपनी मौत को ,
खामोश चीखों के साथ आवाज लगा रहे थे।
हस्तिनापुर हंसते-हंसते रो रहा था ।
शूरवीर रक्त से लथपथ थे,
लेकिन
क़ातिल पर क़त्ल का इल्जाम नहीं था।
.
भाई-भाई के साथ विजय ध्वज के पीछे चल रहे हैं
लेकिन
हर कोई रिश्तों पर चलने की परिभाषा पूछ रहे थे ।
लो हस्तिनापुर पांडवों का हो चला

लेकिन
हथियार सिर्फ कृष्ण ने रखे,
जिसने कभी उठाया ही नहीं।
.
लड़ अभी भी सिर्फ क़ृष्ण ही रहे थे।
जो कभी लड़े नहीं।
एक संयोग में वियोग था
फिर भी विजय ही सच था।
.
लोग सवाल पूछ रहे थे,
हारा कौन, मरा कौन ?
इस रण में जिंदा सिर्फ कृष्ण थे
जो अपनी मौत पर रो रहे थे।

कातिब & कहानीबाज 
रजनीश बाबा मेहता

Writer & Director कहानीबाज Rajnish BaBa Mehta


Wednesday, April 29, 2020

इरफान खान।

Tribute to irrfan khan death poem written by Rajnish BaBa Mehta 

कैसे कहूं, क्या कहूं
तुम लफ्जों में, सिमट ही नहीं पाते। 
उम्र तो बस एक भरोसा था 
तुम्हारे साथ लंबे सफर की
मगर बीच राहों में छोड़ यूं 
अनजान राहों पर गुम क्यों हो गए ?

अभी तो हमने ख्वाबो के परिंदे गिनने ही शुरू किए 
अभी तो हमने तुम्हारी बड़ी-बड़ी आंखों से 
छोटी दुनिया में झांकना ही शुरू किया
तुमने उन बड़ी बड़ी आंखों को बंद क्यों कर लिया। 
उम्मीदों भरे एहसास को डिब्बी में बंद क्यों कर दिया।

मुझे पता है तुम कभी लौट कर ना आओगे 
भरोसा नहीं होता तुम अकेले ही सफर पर निकल जाओगे।
तुम खुद ना सही मगर अपनी रूह का एहसास हर पल कराओगे, 
वादा किया था तुमने , मगर कैसे कहूं  कि तुम अब कभी ना मिलने आओगे।। 

कातिब 
रजनीश बाबा मेहता 

Friday, April 10, 2020

।।मर्ज़ी का मालिक बन।।


आज मेरी ज़ुबान को आवाज़ नहीं
आज मेरे हाथों में मेरे अल्फ़ाज़ नहीं
फ़िक्र के समंदर में डुब कर आया
जिस्म को तेरी आवाज़ की अब ज़रूरत नहीं।

जो खोया वो मेरा कभी था ही नहीं
जो पाउंगा वो तेरा कभी होगा ही नहीं
सोच औऱ सपनों से संसार जो बुनूंगा
सासों की सिलवटों से जो कहानी लिखूंगा
वो नायाब हीरा तो होगा लेकिन तेरे जैसा पत्थर नहीं ।।

उठाके बंसी चाँद तले, छेड़ूंगा तान लेकिन रोउंगा नहीं
बुझा के दीया बिस्तरों के किनारे बैठा हूं, लेकिन सोउंगा नहीं
परख ज़ौहरी सी बना ली मैंनें, फिर भी ठगना फ़ितरत नहीं
हवाओं ने फ़िज़ाओं के साथ रूख़ बदला, लेकिन हारना अपनी आदत नहीं।।

तो फिर चल, उठा सारंगी बन फ़क़ीर साज की परवाह नहीं
बन मालिक अपनी मर्ज़ी का , क्योंकि तेरे सामने ज़माने का ज़िक्र नहीं ।

कातिब & कहानीबाज 
रजनीश बाबा मेहता 

Thursday, April 9, 2020

।।सफर कुछ जाना पहचाना सा है।।

Writer & Director कहानीबाज Rajnish BaBa Mehta 

अनजाने रास्तों का है ये सफर, कुछ जाना पहचाना सा लगता है,
मिलने-बिछुड़ने की बात करता है, अपना घर सा ही लगता है।।
ना जाने किस मोड़ पर मुड़ती है हरसतें, हवाओं में कुछ उम्मीद सी लगती है,
पीछे जो छुट गई कई कहानियां, नए रास्तों पर थोड़ी गुमनाम सी लगती है।।

फैसला कई बरसों का था, जो ये रास्ता आज मिला,
सदियों से सोती हुई सड़कें,  हमारी हसरतों को जगा गया।।
खामोश ख्वाहिशें जो निकली है पुराने बंद दरवाजों से, 
मरते हुए मन, गिरते हुए जिस्म को ज़िंदा होना सिखा गया।।

ये हवाओं की सरसराहट, झुरमुटों का शोर, कुछ कह रहा है,
कहां खोए थे तुम, क्यों रोए थे तुम, क्या पाए थे तुम, भीड़ ही तो थे तुम ।। 
वो बेकाबू बेबाक मन, उम्मीदों का बोझ लिए बेचारा तन, कुछ बोल ना सका, 
फिर भी सोच की गहराईयों में खोए, सांसों औऱ धड़कनों के लिए ज़िदा हो तुम।

मिटा दो अब लिखी हुई सारी तकदीरें, तोड़ दो बंदिशों वाली जंजीरें,
गुजरते वक्त तले भूले-बिसरे किस्सों की अब कोई बात नहीं होगी ।।
जो खो गया उसकी फिक्र में जज्बातों की कोई ज़िक्र नहीं होगी, 
सन्नाटाओं का शोर है, फिर भी खुशियों तले हौसलों की  कभी हार नहीं होगी।।

#कहानीबाज
रजनीश बाबा मेहता 
#कहानीबाज Rajnish baba mehta 

कहानीबाज रजनीश बाबा मेहता